{"_id":"5c11147cbdec2241427bc5c1","slug":"villagers-beaten-two-miscreants-in-eta-one-die-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पीटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पीटा, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 12 Dec 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एटा में बुधवार सुबह 2 बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश छत से कूदकर भागने की कोशिश में घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर पीटाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सहित दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर महिला आरती को आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं बदमाशों में एक बदमाश वीरपाल पुत्र घनश्याम निवासी नर्रई साहबर कासगंज को मृत घोषित कर दी। दूसरा घायल बदमाश सत्यवीर पुत्र राजवीर का अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वीरपाल बाबरिया गिरोह का सदस्य है। दोनों बदमाशों पर कासगंज के साहबर थाने में हत्या, लूट, अपहरण आदि की धाराओं में कई मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन