{"_id":"60db56be8ebc3e0d8e0d328e","slug":"villagers-attacked-the-team-that-went-to-do-the-metering-mainpuri-news-agr497835423","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गई टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश करने गई टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। डीएम के आदेश पर पैमाइश कर पट्टेदार को कब्जा दिलाने के बाद वापस लौट रही राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक लेखपाल घायल हो गया। अन्य कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने चार नामजद तथा 35 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर एसडीएम सुधीर कुमार ने तहसीलदार अजीत कुमार को पट्टेदार को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को तहसीलदार के साथ प्रभारी कानूनगो नरेंद्र कुमार, लेखपाल अब्दुल नगीन और लेखपाल बृजेंद्र सिंह गांव मक्खनपुर पहुंचे। तहसीलदार ने गांव निवासी चंद्रावती को मिले डेढ़ बीघा पट्टे की पैमाइश गांव वालों के सामने कराई। पैमाइश करने के बाद मेढ़ डलवाने के बाद कब्जा दखल दिलाया गया। इसके बाद तहसीलदार वहां से वापस चले गए।
आरोप है कि इस बीच अवैध कब्जा किए हुए गुलाब सिंह के पुत्र पिंकू, यादराम व गौतम तथा राजेंद्र सिंह का पुत्र अनार सिंह यहां आकर टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करने लगे। कुछ ही देर में 30-35 महिलाएं मौके पर एकत्रित हो गईं और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पिंकू सिंह व अनार सिंह को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
ंयादराम का बेटा गौतम मौके से भाग गया। पुलिस दोनों युवकों को जैसे ही थाने लेकर चली, तभी महिलाओं ने लेखपाल की टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह कर्मचारियों से मौके से भागकर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। इस बीच हमलावर भाग गए। घायल लेखपाल ब्रजेंद्र और दो अन्य लेखपाल का मेडिकल कराया गया है। लेखपाल की ओर से नामजद और 30-35 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाने पहुंचे लेखपाल
पैमाइश करने गई लेखपाल की टीम पर हमला करने की सूचना मिलने के बाद कई अन्य लेखपाल थाने पहुंच गए। मारपीट की घटना को गलत करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पैमाइश करने गई टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सुधीर कुमार- एसडीएम