फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers attacked the police team in etah

एटा: पॉक्सी एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी घायल

Mon, 09 May 2022 12:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 May 2022 12:18 AM IST
सार

पुलिस ने हमले के मामले में 10 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
villagers attacked the police team in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी सपा नेता के घर दबिश देने गई मिरहची थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों को पीटा, फायरिंग भी की गई। आरोपी को भीड़ ने पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। हमले में दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हमले के मामले में 10 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मिरहची थाना क्षेत्र के गांव नगला जवाहरी का मामला है। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने गांव के हरवीर सहित 10 लोगों को नामजद करते हुए रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह पांच सिपाहियों के साथ गांव निवासी छोटेलाल के घर शनिवार रात करीब 10:30 बजे दबिश देने गए। आरोपी घर पर था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसी दौरान परिजनों ने शोर मचा दिया और गांववाले एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस टीम पर किया फायर 

आरोप है कि ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सपा नेता बताया जा रहा आरोपी कौशलेंद्र ने छत से पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया, जिसमें पुलिसकर्मी बच गए। आरोपी को छुड़ाने के बाद ग्रामीण शांत हुए तो पुलिसकर्मी बचकर निकले। सीओ सदर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पॉक्सो एक्ट के आरोपी के सिलसिले में दबिश पर गई थी, जिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सपा नेता ने डाला वीडियो

पुलिस द्वारा रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले सपा नेता कौशलेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला। इसमें घर की हालत दिखाते हुए बताया कि पुलिस ने उसके घर में तोड़फोड़ की और घरवालों को परेशान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed