फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers attacked police team in Mainpuri

Attack on Police: मैनपुरी में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दरोगा नाली में गिरे, हाथ में लगी चोट

Thu, 30 Jun 2022 09:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jun 2022 09:54 PM IST
सार

मैनपुरी के गांव ककरारा में गुरुवार की शाम पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने दरोगा और सिपाहियों से हाथापाई की। इस दौरान दरोगा नाली में गिर गए। 

विज्ञापन
Villagers attacked police team in Mainpuri
दरोगा के सिर और हाथ में लगी चोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव ककरारा में गुरुवार की शाम दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद में पुलिस के सामने ही मारपीट हो गई। इस दौरान एक महिला ने दरोगा पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए हाथापाई कर दी। सिपाहियों से भी हाथापाई की गई। धक्कामुक्की में दरोगा नाली में जा गिरे। पुलिस टीम पर हमला की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया। तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में जुटी है

विज्ञापन


घिरोर क्षेत्र के गांव ककरारा में प्रदीप कुमार और विद्याराम पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार की शाम दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। सूचना पर कल्होर पछां चौकी पर तैनात दरोगा सुधीर कुमार दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। एक पक्ष की महिला बबली ने दरोगा पर थप्पड़ मारने व अभद्रता का आरोप लगाते हुए दरोगा और सिपाहियों से हाथापाई कर दी। 

विज्ञापन

नाली में गिरने से दरोगा हुए चोटिल 

धक्कामुक्की होने से दरोगा नाली में गिर गए, जिससे उन्हें चोट आई। किसी तरह पुलिस टीम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और सूचना उच्चाधिकारियों को दी। हमला की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक झगड़ा कर रहे पुरुष वहां से भाग गए थे। घर पर महिलाएं ही मौजूद मिलीं। बबली ने दरोगा पर थप्पड़ मारते हुए अभद्रता का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


घिरोर थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा कोई अभद्रता नहीं की गई, महिला की ओर से ही दरोगा और सिपाहियों के साथ अभद्रता करते हुई हाथापाई की गई। हमलावरों की तलाश की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed