Agra: चेकिंग करने पहुंचे बिजलीकर्मियों पर ग्रामीणों ने किया हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो लाइनमैन घायल
गांव बास पोहपी में उपखंड अधिकारी विद्युत, अवर अभियंता, टीजी टू, लाइनमैन की टीम बिजली चेकिंग के लिए पहुंची थी। तभी ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से टीम पर हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली सीमा पर गांव बास पोहपी में मंगलवार दोपहर को चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। कर्मचारियों ने बचने की कोशिश की तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में दो लाइनमैन गंभीर घायल हो गए। मामले में हाथरस के थाना सादाबाद में तहरीर दी गई है।
सादाबाद थाने में दी तहरीर के अनुसार मंगलवार दोपहर को गांव बास पोहपी में उपखंड अधिकारी विद्युत, अवर अभियंता, टीजी टू, लाइनमैन की टीम चेकिंग के लिए पहुंची थी। एक उपभोक्ता पर नलकूप संयोजन केतकरीबन 8.69 लाख रुपये का बकाया है। कर्मचारियों ने बकायेदार का पहले कनेक्शन काट दिया था। अब टीम उपभोक्ता के परिवार के अन्य सदस्य के नाम एक और विद्युत कनेक्शन चेक करने गई थी।
अलग केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। संबंधित उपभोक्ता इसके कोई कागज नहीं दिखा सका। बिजली चोरी के बारे में पूछताछ करने पर उपभोक्ता और उसके परिवार के अन्य लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने लाठी-डंडे निकाल लाए और मारपीट करने लगे। इसमें टीम के सदस्यों के चोट लगी। उपभोक्ता व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बिजली चोरी करने, गाली गलौज, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
महिला का वीडियो बनाने का आरोप
बिजली चेकिंग के लिए करने गई टीम पर एक महिला ने नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है। महिला का आरोप है कि बिजली टीम घर घुस रही थी। उसकी जेठानी ने बिजली अफसरों को बाहर ही बात करने के लिए कहा, क्योंकि घर में महिलाएं नहा रही थीं। बिजली टीम के अधिकारी कर्मचारी उसकी जेठानी को धक्का मारकर घर में घुस गए। नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सात कनेक्शन काटे
उपखंड अधिकारी (एसडीओ) पीके सिन्हा ने बताया कि गांव बास पोहपी में वह और अन्य कर्मी चेकिंग करने गए थे। सात घरों के कनेक्शन काटे गए। इसका विरोध करने हुए ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोला। इसमें लाइनमैन विजेंद्र और राजकुमार घायल हो गए। सूचना पर खंदौली पुलिस पहुंची। मगर, घटनास्थल सादाबाद थाना क्षेत्र का था। थाना सादाबाद में एक महिला समेत 6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।