फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers are terrified of water tank under construction said- such material is being used can fall anytime

Agra: निर्माणाधीन पानी की टंकी से दहशत में ग्रामीण, बोले- ऐसी सामग्री का हो रहा प्रयोग, कभी भी गिर सकती है...

Tue, 22 Apr 2025 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 01:54 PM IST
सार

 अकोला के गांव गामरी में निर्माणाधीन पानी की टंकी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी के निर्माण में इतनी घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे ये कभी भी गिर सकती है। टंकी की सीढ़ियां एक सप्ताह पूर्व ही गिर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Villagers are terrified of water tank under construction said- such material is being used can fall anytime
पानी की टंकी के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के  विकासखंड अकोला के गांव गामरी में गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी के निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीण सुरेश चौधरी ने बताया कि गांव में पानी की नई टंकी बनाई जा रही है। करीब 7 दिन पहले टंकी पूरी सीढ़ियां गिर गईं। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। टंकी के किनारे घर भी बने हुए हैं और आम रास्ता भी है।
विज्ञापन


टंकी में मानकों के हिसाब से कार्य नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत व जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी से करेंगे। समाजसेवी गीतम सिंह भगोर ने बताया कि सरकार के द्वारा अच्छा कार्य चल रहा है,लेकिन जिम्मेदार लोग अपना ठीक से कार्य नहीं कर रहे हैं। खराब गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि 7 दिन पहले निर्माणधीन इस टंकी की सीढ़ियां गिर गईं, इससे पता चलता है कि इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। ब्लॉक पर उन्होंने मौखिक शिकायत की है। आगे उच्च अधिकारियों से भी मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण विजय सिंह का कहना है कि अभी निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान ही जब सीढ़ियां गिर रही हैं तो आगे भी टंकी गिरने का डर बना रहेगा। इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे। ग्रामीण गीतम सिंह भगौर, उदय सिंह, दीवान सिंह, चौधरी चंद्रभान सिंह, देशराज सिंह, रामवीर दिवाकर, शैतान सिंह आदि ग्रामीणों ने भी हादसे की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed