{"_id":"60d6bce105001b4aab4b103c","slug":"villager-dies-three-injured-due-to-soil-collapse-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में हादसा: मिट्टी की ढाय गिरने से चार ग्रामीण दबे, एक की मौत, पति-पत्नी और पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में हादसा: मिट्टी की ढाय गिरने से चार ग्रामीण दबे, एक की मौत, पति-पत्नी और पुत्री घायल
Sat, 26 Jun 2021 11:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:37 AM IST
सार
खंदौली क्षेत्र के एक गांव में मिट्टी खोदते समय ढाय गिर गई। इसके नीचे दबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी ट्रॉली और जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के पूरा गोवर्धन में मिट्टी की ढाय गिरने से चार लोग दब गए। इनमें एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन घायल हो गए। इनको शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव पूरा गोवर्धन निवासी छोटेलाल, उनकी पत्नी सुनीता, 10 वर्षीय पुत्री साक्षी और भोजराज अपने घर के लिए मिट्टी खोदने गए थे। ये लोग गांव के बाहर एक टीला पर मिट्टी खोद रहे थे, तभी मिट्टी की ढाय गिर गई। इसके नीचे चारों लोग दब गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मिट्टी के नीचे दबने से भोजराज की मौत हो गई है, जबकि छोटेलाल, उनकी पत्नी सुनीता, पुत्री साक्षी घायल हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन