फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villager beaten in sahawar

घर में घुसकर ग्रामीण से मारपीट, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 14 Aug 2022 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
villager beaten in sahawar
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव इकबालगंज में घर में घुसकर कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण के साथ मारपीट करने के मामले में ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के साथ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

11 अगस्त की रात्रि इकबालगंज में प्रमोद कुमार के घर पर बच्चे के नामकरण के बाद कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव के ही अनीश, पिंटू, गब्बर, महिलाल, प्रकाश, विपिन प्रेमपाल आदि लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने उसके घर पथराव कर लाठी डंडों से प्रमोद की पिटाई कर दी। रिश्तेदारों के साथ भी गाली गलौज की गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग गए। शुक्रवार को प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed