फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Village streets will be rejuvenated with Rs 82 lakh

Agra News: 82 लाख रुपये से होगा गांव की गलियों का कायाकल्प

Thu, 09 Jan 2025 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Village streets will be rejuvenated with Rs 82 lakh
कासगंज। जिले के चार मुख्य गांवों में चिह्नित जर्जर गलियों का जल्द ही कायाकल्प नजर आएगा। इसके लिए जिला पंचायत द्वारा उक्त गलियों में सीसी कार्य कराया जाएगा। सीसी निर्माण में करीब 82 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को गड्ढायुक्त गलियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न गांवों की जर्जर व क्षतिग्रस्त गलियों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। यही कारण है कि इन गलियों में मानसून के मौसम में अथवा नालियों के चोक होने पर जलभराव हो जाता है। तो वहीं कई गलियों में गड्ढे भी हो गए हैं। जलभराव होने अथवा गलियों में गड्ढों के होने पर स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसे ध्यान में जिला पंचायत द्वारा जिले के चार गांव की गलियों को बनवाया जाएगा। इसमें तीन गलियों में सीसी निर्माण तो एक सड़क पर खड़ंजा मार्ग बनाया जाना स्वीकृत किया गया है। इन चारों सड़कों के बन जाने के बाद स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। गलियां चमचमाती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में बनेंगी गलियां
- गांव महेशपुर में 418 मीटर सीसी कार्य 21 लाख रुपये
- ग्राम पंचायत मझोला के कंचनपुर में 335 मीटर सीसी कार्य 20.80 लाख रुपये
- अमांपुर सहावर मार्ग से कोल्ड स्टोर के सामने गांव हरथरा तक खड़ंजा कार्य 1050 मीटर 20.36 लाख रुपये
- गांव बमनपुरा में 250 मीटर सीसी कार्य करीब 19.92 लाख रुपये

जिला पंचायत द्वारा विभिन्न गांवों की गलियों में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को गड्ढायुक्त व गंदे पानी से भरी गलियों से निजात मिल सकेगी। - रत्नेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed