फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Village head murdered in Kokilavan of Mathura

मथुरा में भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावक की हत्या: हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना, 24 घंटे में दूसरी वारदात

Sat, 29 Jan 2022 01:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 01:16 PM IST
सार

मथुरा जिले में 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात हुई है। कोकिलावन में शनिवार को दिनदहाड़े पैगांव के प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रधान कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी थे। उनके नामांकन में प्रस्तावक भी रहे। 

विज्ञापन
Village head murdered in Kokilavan of Mathura
प्रधान रामवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में कोकिलावन शनिदेव धाम पर दर्शन करने गए पैगांव के प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने प्रधान के सिर में चार गोलियां मारी हैं, जिससे प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह ग्राम पंचायत पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह कोकिलावन धाम में परिक्रमा कर शनिदेव के दर्शन करने गए थे। परिक्रमा मार्ग में पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलियां लगने से रामवीर वहीं गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने तोबड़तोड़ दागी गोलियां 
परिक्रमा मार्ग पर अचानक गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। वहां मौजूद श्रद्धालु जब तक कुछ समझ पाते हमलावर भागने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिशन प्रतीत हो रहा हैं। पूरे मामले की जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। प्रधान रामवीर छाता क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के इस चुनाव में प्रस्तावक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैंत क्षेत्र में किशोरी की हत्या
थाना जैंत क्षेत्र के कस्बा चौमुंहा में सर्वोदय इंटर कॉलेज के पीछे शनिवार की सुबह एक प्लॉट में किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी शुक्रवार शाम से लापता थी। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। सूचना पर पहुंची थाना जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। 

मृतका के परिजनों के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम को सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही भागवत कथा में प्रसाद लेने गई थी, लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजन उसे तलाशते रहे। शनिवार की सुबह एक महिला गोबर डालने के लिए प्लॉट की तरफ गई थी, जहां उसे किशोरी का शव पड़ा दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed