फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vijay sankalp yatra, bku tikait

भाकियू टिकैत ने निकाली विजय संकल्प यात्रा

Sun, 19 Dec 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
vijay sankalp yatra, bku tikait
सहावर (कासगंज)। भाकियू टिकैत ने सहावर कस्बे में किसान विजय संकल्प यात्रा निकाली। किसानों ने कृषि कानून वापस होने और सरकार द्वारा अन्य मांगें माने जाने पर जश्न मनाया। मिष्ठान का वितरण किया। किसान नेताओं ने किसानों की यह सबसे बड़ी जीत बताई।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति का किसानों ने फूलमालाओं से जोशीला स्वागत किया। किसानों के जुलूस में ढोल नगाड़े भी शामिल रहे। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के समर्थन में किसान नारे लगा रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक साल तक किसानों ने ठंड, गर्मी, बारिश और पुलिस की तमाम कार्रवाई का सामना करते हुए अपना आंदोलन किया। जिले के किसान भी कई बार किसानों के मोर्चे गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे और किसान नेताओं के साथ कंधा मिलाकर खड़े रहे। उन्होंने इस संघर्ष में किसानों का आभार व्यक्त किया। यूनियन के पदाधिकारियों का किसानों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान किसान नेता रमन साहू, विलेश सोलंकी, राकेश प्रजापति, विपिन श्रीवास्तव, यशपाल गौतम, अजमत खां, चांद मियां, सूरजपाल, सुरेश यादव, कृष्णा यादव, विशाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed