{"_id":"66c4096dde1f010baa0f04f0","slug":"vigilance-busy-collecting-evidence-against-jd-statements-will-be-recorded-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी: जेडी के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी विजिलेंस, दर्ज किए जाएंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोरी: जेडी के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी विजिलेंस, दर्ज किए जाएंगे बयान
Tue, 20 Aug 2024 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Aug 2024 08:41 AM IST
सार
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक रिश्वतखोरी के मामले में बुरी तरह फंस चुके हैं। सहायक अध्यापक ने विजिलेंस को उनके स्टेनो का ऑडियो दिया था। विजिलेंस टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए आगरा के संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरपी शर्मा को 3 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में जेल भेजने के बाद विजिलेंस आरोपपत्र के लिए साक्ष्य जुटा रही है। मंगलवार को जेडी कार्यालय के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। स्टेनो देवेंद्र सिंह के बयान भी दर्ज होंगे।
पीड़ित शिक्षक अजयपाल सिंह ने विजिलेंस को स्टेनो देवेंद्र सिंह का ऑडियो साक्ष्य के रूप में दिया था। ऑडियो में स्टेनो सहायक अध्यापक को सीधे साहब से बात करने की कह रहा है। रिश्वत में डीआइओएस और वेतन बाबू का हिस्सा होने की कह रहा है। विजिलेंस ने विवेचना में डिजिटल साक्ष्य के अलावा कर्मचारियों के बयान भी दर्ज करेगी।
दयालबाग के शत्रुघ्न शर्मा और अछनेरा के बीपी सिंह ने भी आरोप लगाए हैं। इनके बयान को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि बयान दर्ज करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।