{"_id":"624899265db48069952e9f37","slug":"vidya-gyan-entrance-exam-will-be-held-on-april-10-mainpuri-news-agr529023351","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस अप्रैल को जिले में आयोजित होगी विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस अप्रैल को जिले में आयोजित होगी विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में 10 अप्रैल को दो पालियों में विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा होगी। मैनपुरी, करहल और बेवर में तीन केंद्र बनाए गए हैं। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्र-छात्राओं को समय से प्रवेश पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बीएसए कमल सिंह ने बताया कि जिले में 10 अप्रैल को विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा कक्षा छह और कक्षा सात में प्रवेश के लिए आयोजित होने जा रही है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए जिले में 1762 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जबकि कक्षा सात में प्रवेश के लिए जिले में 581 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। बीएसए ने बताया कि 10 अप्रैल को प्रथम पाली में सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक कक्षा छह और सात बालिका वर्ग की परीक्षा होगी।
अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक कक्षा छह और सात के लिए बालक वर्ग की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बीएसए ने कहा कि प्रवेश पत्र खंड शिक्षाधिकारियों के पास भेज दिए गए हैं। शिक्षक और अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र अपने क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी से प्राप्त कर लें। बीएसए ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, जैन इंटर कॉलेज करहल, अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।