फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   videos and photos of woman uploaded on website in agra

Cyber Crime: पोर्न वेबसाइट पर डाले महिला के वीडियो और फोटो, अनजान लोगों के कॉल से पीड़िता हुई परेशान

Mon, 06 Jun 2022 10:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 10:53 AM IST
सार

अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी तस्वीरें सोच-समझकर ही अपलोड करें। अपनी फोटो पर प्राइवेसी हमेशा लगाकर रखें।

विज्ञापन
videos and photos of woman uploaded on website in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली महिला के फोटो और वीडियो के साथ मोबाइल नंबर पोर्न वेबसाइट पर डाल दिया गया। अनजान लोगों के कॉल आने पर महिला को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। फोन करने वाले आपत्तिजनक बातें कहते हैं, जिससे वह परेशान हो गई। पीड़िता ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में साइबर सेल से विवेचना कराई जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास तीन दिन से अनजान लोगों के कॉल आ रहे थे। वह उनसे अश्लील बात करते थे। कॉल आने बंद नहीं होने पर वो परेशान हो गईं। कुछ परिचित लोगों ने बताया कि उनके नंबर के साथ फोटो और वीडियो को पोर्न साइट पर डाल दिया गया है। 
विज्ञापन


महिला ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर पुलिस के पास शिकायत की। आशंका है कि किसी परिचित ने यह हरकत की है। पीड़ित बताया कि उसकी फोटो उसके सोशल मीडिया एकाउंट से लिए गए हैं। साइबर सेल पहले वीडियो और फोटो हटाने के प्रयास में लगी है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed