{"_id":"5fbbf7468ebc3e9c0416e802","slug":"video-viral-kasganj-news-agr469128652","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल मामला- जांच के घेरे में आए 7 पीआरडी जवान, किए गए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल मामला- जांच के घेरे में आए 7 पीआरडी जवान, किए गए तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पीआरडी जवानों के लेनदेन के वायरल हुए वीडियो के मामले में सात जवान जांच के घेरे में आए हैं। इन सभी को पीआरडी कमांडेंट ने तलब किया है। जांच आगे बढ़ाई गई है। सात पीआरडी जवानों में से पांच जवानों ने शपथ पत्र दाखिल कर दिए है। दो के जवाब का अभी इंतजार है। सभी के शपथ पत्र मिलते ही पीआरडी कमांडेंट अपनी जांच सीडीओ को सौंपेंगे।
पीआरडी जवानों का रुपये लेनदेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरलकर्ता ड्यूटी के लिए रिश्वतखोरी का आरोप लगा रहा है। इस मामले में सीडीओ तेजप्रताप मिश्र ने मामले की जांच पीआरडी कमांडेंट सुमित चौहान से शुरू कराई है। कमांडेंट ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें 7 जवान शामिल हैं। इन सभी को कमांडेंट ने तलब किया है। इनमें से 5 जवानों ने कमांडेंट को शपथ पत्र देते हुए बताया है कि वे किसी रिश्वत के लिए रुपये एकत्रित नहीं कर रहे थे, बल्कि ड्रेस के जूते खरीदने के लिए धनराशि एकत्रित कर रहे थे। अभी दो पीआरडी जवानों के जवाब का इंतजार है।
कौन धूमिल कर रहा छवि, इसकी भी पड़ताल
जहां एक ओर वीडियो वायरल मामले की जंाच शुरू की गई है वहीं अफसर यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कौन व्यक्ति है जो जवानों और विभाग की छवि धूमिल करने को वीडियो वायरल कर रहा है। अफसरों का यह भी मानना है कि कहीं न कहीं विभागीय कर्मचारियों ने ही यह वीडियो वायरल किया है।