फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of Karni Sena District President firing viral

करणी सेना के जिलाध्यक्ष का फायरिंग करते वीडियो वायरल

Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Video of Karni Sena District President firing viral
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह की शोभायात्रा से पूर्व शस्त्र पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। फायरिंग करने वाला शख्स करणी सेना का जिलाध्यक्ष बताया गया है। मामले की जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है, सीओ का कहना है कि दोषी पाए जाने पर शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को महाराजा तेज सिंह की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। इससे पूर्व क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक शख्स द्वारा शस्त्र पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। फायरिंग करने वाला शख्स करणी सेना का जिलाध्यक्ष बताया गया है। पूरे मामले की जांच कोतवाली पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी अभय नारायण राय का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed