फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of former MLA Chhote Lal Verma controversial remarks goes viral in agra

आगरा: पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा की समाज विशेष के खिलाफ टिप्पणी का वीडियो वायरल

Mon, 11 Oct 2021 11:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Oct 2021 11:26 PM IST
सार

फतेहाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि इस वीडियो में वह एक समाज विशेष पर टिप्पणी करते कर रहे हैं। हालांकि पूर्व विधायक ने इस वीडियो को खारिज किया है। 

विज्ञापन
Video of former MLA Chhote Lal Verma controversial remarks goes viral in agra
माइक पकड़े हुए पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा (वीडियो से ली गई तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की फतेहाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा का एक समाज के खिलाफ टिप्पणी किए जाने के मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पूर्व विधायक ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है।

विज्ञापन

 
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें छोटे लाल वर्मा एक सभा में एक समाज विशेष के खिलाफ टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। उस वीडियो में क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा भी दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में आवाज गूंजने के कारण आवाज स्पष्ट सुनाई नहीं दे रही है। चर्चा है कि उसमें पूर्व विधायक ने एक समाज के प्रमुख व्यक्ति के खिलाफ टिप्पणी की है। वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट भी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा- राजनीति से प्रेरित है यह वीडियो
इस मामले में पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा का कहना है के वीडियो काफी पुराना है। उसमें किसी भी व्यक्ति विशेष या समाज विशेष के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की गई है। यह वीडियो पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। 

उनकी लोकप्रियता से खतरा महसूस कर रहे लोगों ने इसे वायरल कराया है। इस वीडियो में उन्होंने न तो किसी पर टिप्पणी की है न ही उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी किसी समुदाय अथवा व्यक्ति विशेष के खिलाफ कुछ कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed