{"_id":"615dee128ebc3ed08f309218","slug":"video-of-dogs-thrashing-dead-cattle-went-viral-mainpuri-news-agr510562325","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत गोवंश को कुत्तों द्वारा नोंचने का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत गोवंश को कुत्तों द्वारा नोंचने का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
कुसमरा। विकासखंड किशनी की ग्रामसभा जबापुर में संचालित स्थाई गोशाला में तीन दिन से मरे पड़े गोवंश को जानवरों के खाने का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर चिकित्सकों को गोवंश का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को जबापुर गांव में संचालित गोशाला में मृत गोवंश की दयनीय हालत का वीडियो वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेते हुए हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम को मौके पर पहुंचकर जांच कर आख्या भेजने के निर्देश दिए। एसडीएम अनूप कुमार ने तहसीलदार आनंद सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा। तहसीलदार के साथ चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने गोशालाकर्मियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि गोवंश के मरने की सूचना किसे दी गई।
प्रधान महेश शाक्य व सचिव योगेंद्र को मौके पर बुलाकर लापरवाही पर नाराजगी जताई। तहसीलदार ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को मिट्टी में दफन कराया। तहसीलदार आनंद सिंह ने बताया कि गोशाला की स्थिति बेहद खराब है। गोशाला की स्थिति के संबंध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौपेंगे। लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।