फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of dance of lady teachers goes viral in Agra

आगरा: स्कूल के कमरे में शिक्षिकाओं ने किया डांस, वीडियो वायरल, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 23 Sep 2021 09:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Sep 2021 09:08 PM IST
सार

आगरा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिकाओं ने हरियाणवी गाने 'गज मन पानी ने चाली....' पर जमकर डांस किया। जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Video of dance of lady teachers goes viral in Agra
वीडियो में ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के प्राथमिक विद्यालय अछनेरा में शिक्षिकाओं के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश चंद्र ने वीडियो में दिख रही शिक्षिकाओं से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें कहा कि 22 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो स्कूल के कक्ष का है। इसमें विद्यार्थी उपस्थित नहीं हैं। जो गाना बज रहा है वह शिक्षाप्रद भी नहीं है। यह विभाग की छवि को धूमिल करता है। 

विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि दोनों शिक्षिकाओं के साथ प्रधानाध्यापक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है, हालांकि उस दिन प्रधानाध्यापक अवकाश पर थे। खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जवाब के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रजराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed