फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of beer party in police booth goes viral in agra

आगरा: पुलिस बूथ में बीयर पार्टी के वीडियो वायरल, एसपी प्रोटोकॉल ने एसएसपी को भेजी जांच रिपोर्ट

Wed, 28 Jul 2021 12:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Jul 2021 12:53 AM IST
सार

एसपी प्रोटोकॉल ने जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी को भेजी। सिपाही और पीआरडी जवान पर कार्रवाई के लिए लिखा। 

विज्ञापन
Video of beer party in police booth goes viral in agra
पुलिस बूथ में बियर पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोशल मीडिया पर मंगलवार को पुलिस चौकी पर जुआ खेलते और पुलिस बूथ पर बीयर पार्टी के वीडियो वायरल हुए। पहला वीडियो जुआ खेलते लोगों का है। 12 सेकंड के वीडियो में कुछ लोग जमीन पर बैठकर ताश के पत्ते बांट रहे हैं। कुछ लोग खड़े हुए हैं। इनके पास रुपये हैं। चर्चा है कि जुआ खेला जा रहा है। यह एत्माद्दौला की फाउंड्री नगर पुलिस चौकी का बताया गया है। जुआ खेलने आए एक युवक ने ही वीडियो बनाया है। 

विज्ञापन

 
इसके साथ ही एक और वीडियो वायरल हुआ है। यह 21 सेकंड का है, जिसमें दो-तीन युवक नजर आ रहे हैं। यह पुलिस बूथ के अंदर कुर्सी पर बैठे हुए हैं। तभी वीडियो बनाने वाला युवक अंदर जाता है। उसे अंदर बैठे युवक जानते हैं। उनकी आवाज सुनी जा सकती है। युवक एक दूसरे को जिंदाबाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि कुर्सी पर बैठे एक युवक के हाथ में बीयर की केन लगी है, जबकि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सामने बैठा है। उनके हाथ में नमकीन का पाउच लगा है। दूसरा पुलिस कर्मी भी दिखाई दे रहा है। यह वीडियो टेढ़ी बगिया पुलिस बूथ का बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि पुलिस बूथ के अंदर बीयर पार्टी कर रहे हैं। जुए के अड्डे  के वीडियो में दिख रहे युवक ही बूथ पर नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे युवकों का फाउंड्री नगर चौकी पर कब्जा रहता है। 

वीडियो वायरल होने पर सीओ ट्रैफिक से जांच कराई गई। एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव ने बताया कि बूथ में मौजूद ट्रैफिक सिपाही अच्छन खां और पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गई है। इस तरह बूथ के अंदर बीयर पार्टी करने से पुलिस की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। युवकों के बारे में भी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed