{"_id":"5b448eb04f1c1bc6248b588b","slug":"victim-shot-dead-by-accused-in-front-of-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को पकड़ने आई पुलिस के सामने पीड़ित पक्ष के युवक की हत्या, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को पकड़ने आई पुलिस के सामने पीड़ित पक्ष के युवक की हत्या, गांव में फैली सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले के दन्नाहार क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े पुलिस के सामने ही वादी पक्ष के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। गांव में सनसनी फैल गई।
थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी विमलेश व रणवीर सिंह के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। करीब एक माह पूर्व रणवीर ने विमलेश के भाई को गोली मारकर घायल कर दिया था।
उक्त मामले में आरेपी व उसके साथियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। कई बार प्रयास के बाद भी अभी तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। मंगलवार को पुलिस उसे पकड़ने आई थी।

पुलिस के सामने मारी गोली
पुलिस टीम के साथ वादी पक्ष का भाई विमलेश भी था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी घर पर ही है। पुलिस के साथ पीड़ित के भाई विमलेश को आया देखकर रणवीर ने आपा खो दिया।
आरोप है कि उसने पुलिस के सामने ही विमलेश के गोली मार दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से एकबारगी पुलिस भी सहम गई। पुलिस ने संभलने के साथ ही गोली मारकर भाग रहे रणवीर को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पुलिस की एक टीम विमलेश को लेकर जिला अस्पताल को लेक गई। जहां चिकित्सकों ने विमलेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल में जमा हो गए।

गांव में तनाव
आरोप लगाया कि पुलिस एक माह से खुलेआम घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो विमलेश की जान बच सकती थी। वहीं पुलिस की मौजूदगी के बीच वादी के भाई की हत्या से गांव सनसनी फैल गई है।
दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर से तनाव का माहौल बन गया है। उधर, जिला अस्पताल में कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखने के लिए कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई।
एसपी मैनपुरी अजय शंकर राज ने बताया कि पुलिस टीम जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने गई थी। तभी आरोपी ने विमलेश को गोली मार दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।