फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim's family warned against leaving the village after selling the house in agra

पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, पीड़ित परिवार ने मकान बेचकर गांव छोड़ने की दी धमकी

Sat, 13 Jun 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jun 2020 12:05 AM IST
सार

  • पीड़ित परिवार ने मकान पर लिखा- यह मकान बिकाऊ है 
  • मारपीट के मामले में रिपोर्ट नहीं लिखे जाने से आहत है परिवार

विज्ञापन
victim's family warned against leaving the village after selling the house in agra
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के बाह क्षेत्र के पुरा भदौरिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट और पथराव की घटना में एफआईआर नहीं लिखी गई। इस पर पीड़ित व्यक्ति ने घर बेचकर गांव छोड़ने की धमकी दी है। उसने गुरुवार को 'मकान बिकाऊ है' का पर्चा भी चस्पा कर दिया है।

विज्ञापन


गांव के टीकाराम (70) के मुताबिक सात जून को गांव के एक परिवार ने उसके खेत को अपना बताकर ट्रैक्टर से जोतवा रहा था। विरोध करने पर उनको और नाती कन्हैया को पीटा। अगले दिन घर पर पथराव किया। 
विज्ञापन



आरोपी दे रहे हैं धमकी

पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर थाने में दी थी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इधर, आरोपी पक्ष पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। टीकाराम ने परिवार के साथ गांव छोड़ने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सोशल मीडिया पर टीकाराम, उनकी बहू गुड्डी, नातिन विद्या का बिलखते हुए वीडियो भी वायरल हुआ। मामले में एसओ खेड़ा राठौर प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। वह मौके पर जाकर पड़ताल करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed