फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Victim of old age fraud at Bewar bus stand

बेवर बस स्टैंड़ पर वृद्धा हुई ठगी का शिकार

Mon, 25 Apr 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Victim of old age fraud at Bewar bus stand
बेवर, मैनपुरी। कस्बा स्थित बस स्टैंड पर सोमवार को एक वृद्धा के जेवर बैग में रखवाने के बाद ठग बैग लेकर गायब हो गए। पीड़िता ने बताया कि बैग में पांच हजार रुपये की नकदी भी रखी थी।पुलिस ने आसपास ठगों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव बरा लोकपुर निवासी 60 वर्षीय राजकुमारी सोमवार को सिकंदराराऊ अपनी बेटी के यहां से घर लौट रहीं थीं। बेवर बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह वाहन का इंतजार कर रही थीं तभी एक युवक उनके पास आकर खड़ा हो गया। वृद्धा को अपना बैग पकड़ा कर कहा कि इसमें 60 हजार रुपये हैं। वह अभी लौट कर आ रहा है, कुछ देर बाद युवक वहां आया और कहा कि माता जी आप अपने जेवर बैग में रख लें। नहीं तो रास्ते में कोई ले लेगा। वृद्धा ठग के झांसे में आ गई और कुंडल, मंगलसूत्र उतार कर बैग में रख लिया। इस बीच ठग ने किसी तरह से महिला के बैग से अपना बैग बदल लिया और वहां से चला गया। शक होने पर वृद्धा ने बैग खोल कर देखा तो उसमें कुछ फटे पुराने कपड़े आदि रखे थे। परेशान वृद्धा ने काफी देर तक वहां ठग की तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed