फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vicious criminal remains illegal in the field arrested

खेत में अवैध असलहा बना रहा शातिर अपराधी गिरफ्तार

Sat, 03 Apr 2021 10:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Vicious criminal remains illegal in the field arrested
किशनी। कुसमरा से रायहार धीरपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक खेत में अवैध असलहा बना रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो बने, तीन अधबने तमंचे व उपकरण आदि बरामद हुए। शनिवार को सीओ भोगांव ने प्रेसवार्ता कर खुलासे के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि कुसमरा से रायहार धीरपुर जाने वाले मार्ग स्थित बंबा किनारे एक शातिर अपराधी अवैध शस्त्र बना रहा है। शस्त्र बनाने वाला शख्स कई बार अवैध शस्त्र व शराब के धंधे में जेल भी जा चुका है। इस पर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ दबिश दी।
विज्ञापन

मौके से प्रमोद कुमार निवासी गांव धीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी वाले स्थान से पुलिस को दो बने तमंचा, तीन अधबने तमंचा व उपकरण आदि बरामद हुए। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि पकड़ा गया प्रमोद एक शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर करीब 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अवैध शराब व असलहा के मामले में कई बार जेल भी जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed