फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vice President Venkaiah Naidu Phone Call To Mp Harnath Singh Over COrona Virus

Corona Virus In Agra: उपराष्ट्रपति ने जाना मंडल का हाल, राज्यसभा सांसद से फोन पर ली जानकारी

Sun, 26 Apr 2020 03:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 26 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu Phone Call To Mp Harnath Singh Over   COrona Virus
वेंकैया नायडू
कोरोना महामारी के खतरे के बीच देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आगरा मंडल के प्रत्येक जिले का हाल जाना। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह को फोन कर उन्होंने कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या और बचाव के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का रविवार को फोन आया। फोन पर उन्होंने आगरा में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने मंडल में शामिल जिले फिरोजाबाद, मथुरा, एटा, कासगंज और मैनपुरी में प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह के अनुसार उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए पारस्परिक दूरी बनाने पर विषय जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल राज्यसभा सांसद उपराष्ट्रपति ने कहा कि सामाजिक समरसता बनी रहे इसके लिए सभी वर्गों के सामाजिक, धार्मिक और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है। उपराष्ट्रपति ने एटा में पांच लोगों की मौत के मामले में जानकारी ली और मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed