{"_id":"643ae98f308c9b8a330b7f06","slug":"vhp-will-take-legal-action-against-alleged-anil-guru-mainpuri-news-c-25-1-125423-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कथित अनिल गुरु पर विहिप करेगा कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कथित अनिल गुरु पर विहिप करेगा कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन
मैनपुरी।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष की ओर से कथित अनिल गुरु पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। उनका कहना है कि इस नाम का संगठन में कोई पदाधिकारी नहीं है। न हीं संगठन की से कोई दायित्व दिया गया है।
करहल क्षेत्र निवासी अनिल गुरु की ओर से खुद को विहिप का राष्ट्रीय संरक्षक बताते हुए एक मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें कहा है कि उनके घर पर आए बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की। जानकारी होने के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुमित चौहान की ओर से बताया गया कि विहिप संगठन में राष्ट्रीय संरक्षक का कोई दायित्व ही नहीं होता है। अनिल गुरु नाम का व्यक्ति संगठन में किसी भी दायित्व पर नहीं है, न हीं संगठन द्वारा कोई दायित्व दिया गया है। अनिल गुरु संगठन के नाम का दुरुपयोग कर झूठी व सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहता है। जो घटना दर्शाई गई है, उस घटना का विहिप से कोई लेना देना नहीं है। संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर निर्णय लिया गया है कि तथाकथित अनिल गुरु नाम के व्यक्ति के ऊपर तत्काल प्रभाव से संगठन के नाम का गलत प्रयोग करने के कारण कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।