फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   VHP will celebrate Ramotsav on March 30

Agra News: विहिप 30 मार्च को मनाएगी रामोत्सव

Mon, 27 Mar 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
VHP will celebrate Ramotsav on March 30
मैनपुरी। एकरसानंद आश्रम में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को क्रिश्चियन मैदान (श्रीकृष्ण मैदान) में रामोत्सव मनाया जाएगा। शहर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन



महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने कहा कि रामोत्सव और शोभायात्रा दोनों प्रभावशाली तरीके से मनाए जाएंगे। सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए सभी को आगे आना होगा। रामोत्सव और शोभायात्रा के लिए शहर में जगह जगह बैनर और होडिग लगाए जाएं। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने बताया कि रामोत्सव 30 मार्च को क्रिश्चियन मैदान (श्रीकृष्ण मैदान) में मनाया जाएगा। ब्रज प्रांत में पहली बार रामोत्सव कार्यक्रम हो रहा है।
विज्ञापन


क्रिश्चियन मैदान (श्रीकृष्ण मैदान) से सुबह 11 बजे शोभायात्रा शुरू होगी। स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, करहल चौराहा, करहल रोड, बड़ा चौराहा, तांगा स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, ईशन नदी पुल, राधारमण रोड, भावंत चौराहा, स्टेशन रोड होकर क्रिश्चियन मैदान (श्रीकृष्ण मैदान) में पहुंचकर समाप्त होगी। बैठक में कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। सिद्धनाथ पांडेय, संदीप पचौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भागवत कथा में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
कुरावली। मोहल्ला सुजरई में भागवत कथा के पांचवें दिन की कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथावाचक दयानंद शास्त्री ने कहा कि जब पृथ्वी पापियों का बोझ सहन नहीं कर पा रही थी। तब सभी देवता ब्रह्मा व शिव के साथ क्षीर सागर में भगवान की स्तुति करने लगे। भगवान श्री हरि ने प्रसन्न होकर देवताओं को बताया कि मैं वासुदेव व देवकी के घर कृष्ण रूप में जन्म लूंगा और वृंदावन में मां यशोदा व नंदबाबा के घर बाल लीलाएं करुंगा। जब भगवान ने पृथ्वी पर श्रीकृष्ण अवतार धारण किया तब सभी देवता और स्वयं ब्रह्मा व शिव भी भगवान की लीलाओं के साक्षी बने थे। परीक्षत मोहकम सिंह, अवतारश्री, यज्ञ पति धर्मेंद्र सतीश, रमेश यादव, मदनलाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed