फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vhp to run door to door campaign for ram temple

राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी विहिप, तैयार की ये रणनीति

Wed, 28 Mar 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 28 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
vhp to run door to door campaign for ram temple
vhp
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद अब सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत काम करेगा। इसके लिए अब गांव-गांव में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस संबंध में सोमवार को कालिंदी विहार में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री राघव बल्लू ने कहा कि अब हिंदू समाज राम मंदिर निर्माण लिए इंतजार के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकारें हैं। इसलिए सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार की तरह संसद में कानून बनाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद ने भी कई कार्यक्रम तय किए हैं। उन्होंने बताया कि लव जेहाद, गोरक्षा, धर्मांतरण पर भी गहन मंथन हुआ। इसके लिए समाज के अंदर जन जागरण कार्यक्रम किए जाएंगे।

बैठक में तय हुआ कि केंद्र सरकार मंदिर निर्माण के कार्यक्रमों को प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचाएंगे। प्रांत के 1500 गांवों में श्रीराम जय के कार्यक्रम होंगे। 

पूरे ब्रज प्रांत में 31 मार्च को हनुमान जयंती के अवसर पर शाम सात बजे महाआरती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर ब्रज प्रांत तैयारियां चल रही हैं। 

विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि श्रीराम जय और महाआरती के कार्यक्रम से हिंदू समाज के हर परिवार को जोड़ा जाएगा। 31 मार्च को शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed