फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Veteran Actor Dilip Kumar Passed Away : Tragedy King Dilip Kumar memories related to Mathura

यादों में दिलीप कुमार: कान्हा की नगरी में मंजीरे बजाकर झूमे थे 'ट्रेजडी किंग', कहा था- बहुत प्यारा है मथुरा शहर

Wed, 07 Jul 2021 07:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 07:52 PM IST
सार

दिलीप कुमार पत्नी सायरा बानो के साथ मथुरा के गोपाल कृष्ण की बेटी के विवाह समारोह में आए थे। वह यहां तीन दिनों तक रुके और मथुरा का भ्रमण किया। 

विज्ञापन
Veteran Actor Dilip Kumar Passed Away : Tragedy King Dilip Kumar memories related to Mathura
दिलीप कुमार

विस्तार

गोपी फिल्म के गीत रामचंद कह गए सिया से.... बजे और उस पर ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ठुमके लगाएं तो समां बंध ही जाएगा। यह नजारा मथुरा शहर में 1990 में देखने को मिला, जब डैंपियर नगर में फिल्म निर्माता और निर्देशक गोपाल कृष्ण राठी की बेटी ईरुचि की शादी में दिलीप कुमार मंजीरे बजाते हुए जमकर झूमे थे।

विज्ञापन

 
शिक्षाविद् अनंत स्वरूप वाजपेयी देशभक्त ने बताया कि विवाह समारोह में भाग लेने दिलीप कुमार के साथ उनकी पत्नी सायरा बानो, संगीतकार कल्याणजी, मशहूर गायक महेंद्र कपूर, जॉनी वाकर समेत कई नामचीन कलाकार आए थे। कल्याणजी के ऑर्केस्ट्रा पर दिलीप कुमार ने रामचंद कह गए सिया से गाने पर धूम मचा दी थी। 
विज्ञापन


शहर के होटल मधुबन में सायरा बानो के संग तीन दिन रुके दिलीप कुमार होलीगेट और शहर के छत्ता बाजार में घूमने जाते थे तो उन्हें कोई भी पहचान नहीं पाता था। बुधवार को उनके निधन हर कोई स्तब्ध दिखा। मथुरा की स्मृतियां समेटे हुए लोगों के जेहन में आज भी दिलीप कुमार जिंदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आपका मथुरा शहर बहुत प्यारा है' 
अनंत ने बताया कि तीसरे दिन लंच के लिए सायरा बानो के साथ वह आगरा के होटल मुगल शेरेटन गए थे। आगरा जाते समय मथुरा में नए बस अड्डे पर उनकी गाड़ी कुछ लोगों ने रोक ली थी। तमाम महिलाएं भी इकट्ठी हो गई थीं। सभी जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि दिलीप कुमार-सायराबानो आ गए... उनका ड्राइवर बमुश्किल भीड़ में से गाड़ी लेकर आगे निकला था। 

शहर निवासी दिलीप कुमार सेठ ने बताया कि दिलीप कुमार ने लोगों से कहा था कि आपका मथुरा शहर बहुत प्यारा है। मैं यहां फिर आऊंगा। हालांकि बाद में वह नहीं आए या आ नहीं सके। बुधवार को उनके निधन की खबर आई तो उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed