फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Verification of pensioners will be done through WhatsApp and video call

Agra: जीवित प्रमाण पत्र के लिए कहीं जाने की नहीं जरूरत, व्हाट्सएप व वीडियो कॉल से होगा पेंशनर्स का सत्यापन

Sun, 18 Dec 2022 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 01:38 PM IST
सार

सीटीओ रीता सचान ने कहा कि 80 कुर्सियां व दो व्हीलचेयर मंगाई जा रही हैं। बैठक में उप्र सिविल पेंशनर्स परिषद के केके अवस्थी के अलावा बैंक, डाकघर, एसएन व एलआईसी के पेंशनर्स शामिल हुए।

विज्ञापन
Verification of pensioners will be done through WhatsApp and video call
पेंशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कलेक्ट्रेट में शनिवार को आयोजित पेंशनर्स दिवस पर मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान ने कहा कि पेंशनर्स को जीवित प्रमाणपत्र के लिए अब चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। व्हाट्सएप और वीडियो कॉल से भी वह सत्यापन करा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप, डाकघर या ऑनलाइन जीवित प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इस दौरान विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मी व संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त लक्ष्मी नारायण शर्मा ने कहा सेवानिवृत्ति के एक साल बाद भी उनकी पेंशन नहीं बंध पाई है। पेंशन के कागज ही विभाग ने कोषागार नहीं भेजे। पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के प्रतिनिधि ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पंजीकृत अस्पताल इलाज की सुविधा नहीं दे रहे। इसके लिए प्रशासन को सभी पंजीकृत अस्पतालों को पत्र जारी करना चाहिए। 
विज्ञापन

लगाने पड़ते थे चक्कर

पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा जीवत प्रमाणपत्र के लिए उन्हें चक्कर काटने पड़ते हैं। दूर दराज से आने वाले पेंशनर्स के लिए कोषागार में बैठने की सुविधा नहीं हैं। विकलांग पेंशनर्स को समस्या होती है। सीटीओ रीता सचान ने कहा कि 80 कुर्सियां व दो व्हीलचेयर मंगाई जा रही हैं। बैठक में उप्र सिविल पेंशनर्स परिषद के केके अवस्थी के अलावा बैंक, डाकघर, एसएन व एलआईसी के पेंशनर्स शामिल हुए। सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार, पूर्व एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा, वरिष्ठ पेंशनर हरीशंकर कटारा, केके अवस्थी, अशफाक अहमद, भागराज सिंह, रमा गोतम, वीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed