{"_id":"676288e17b6210651a06be33","slug":"venue-and-stage-for-cultural-programs-for-big-artists-in-taj-mahotsav-2025-is-not-being-decided-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahotsav 2025: शिल्पग्राम में लगेगा मेला, बड़े कलाकार के लिए मंच तय नहीं...जानें कब से कब तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahotsav 2025: शिल्पग्राम में लगेगा मेला, बड़े कलाकार के लिए मंच तय नहीं...जानें कब से कब तक चलेगा
Wed, 18 Dec 2024 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:03 PM IST
सार
ताजमहोत्सव 2025 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ताज महोत्सव के वैकल्पिक स्थल के तौर पर डीएम ने कलाकृति और रामलीला मैदान का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
डीएम ने कलाकृति और रामलीला मैदान का निरीक्षण किया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताज महोत्सव-2025 में बड़े कलाकारों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल व मंच तय नहीं हो पा रहा। कलाकृति पर विचार चल रहा है लेकिन खर्च पर प्रशासन असमंजस में है। रामलीला मैदान व्यवस्थित नहीं होने से वहां कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। मंगलवार को डीएम ने शिल्पग्राम के अलावा कलाकृति व रामलीला मैदान का निरीक्षण किया।
18 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले ताज महोत्सव के लिए मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच के अलावा बड़ा स्थान तलाशने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी वैकल्पिक स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। रामलीला मैदान में 45 परिवार झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। मैदान व्यवस्थित नहीं मिला। उधर, कलाकृति में बड़ा कार्यक्रम हो सकता है लेकिन आयोजन के खर्च के लिए प्रशासन के पास पर्याप्त फंड नहीं है। शिल्पग्राम में शिल्प मेला होगा। डीएम ने बताया कि समय कम बचा है। रामलीला और कलाकृति में स्थान तय नहीं हुआ तो फिर शिल्पग्राम स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर ही मुख्य कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा।
थीम बताने पर मिलेगा 10 हजार का इनाम
ताज महोत्सव की थीम के लिए संयुक्त निदेशक पर्यटन दीप्ति वत्स ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी थीम में से एक का चयन होगा। 24 दिसंबर तक थीम के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित थीम के लिए 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए 64 ताज रोड स्थित पर्यटन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।