{"_id":"608a6ac88ebc3e59166368bb","slug":"vendors-stops-oxygen-supply-to-20-hospitals-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोविड सेंटर की सूची से हटे 20 अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति रोकी, वेंडर्स को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोविड सेंटर की सूची से हटे 20 अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति रोकी, वेंडर्स को नोटिस
Thu, 29 Apr 2021 01:44 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:44 PM IST
सार
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले वेंडर्स को नोटिस दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऑक्सीजन आपूर्ति रोकने पर वेंडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल के गेट पर चस्पा ऑक्सीजन खत्म होने का नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरीज नहीं भर्ती करने पर आगरा के जिन 20 अस्पतालों को कोविड सेंटर की सूची से बाहर किया, उनमें बुधवार को ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा रहा। वेंडर ने ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं भेजे। आपूर्ति ठप होने से परेशान मरीजों के तीमारदारों ने डीएम से गुहार लगाई। डीएम ने आगामी एक सप्ताह तक इन अस्पतालों में आपूर्ति सुचारू रखने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि आपूर्ति रोकने पर वेंडर के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में 46 कोविड सेंटर हैं। जिनमें 20 कोविड अस्पतालों के विरुद्ध मंगलवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने कार्रवाई करते हुए उन्हें कोविड सूची से हटा दिया है। एक मई से इनमें नए मरीज भर्ती नहीं होंगे, परंतु जो मरीज भर्ती हैं उनके ठीक होने तक उपचार करना होगा। सूची से हटाए खुशी हॉस्पिटल, बीएम हॉस्पिटल, शेखर हॉस्पिटल, प्राइम नर्सिंग होम, आगरा मेडिकल केयर एंड रिसर्च सेंटर, ऑर्थो स्पाइन इंजरी एंड ट्रोमा सेंटर, चौहान हॉस्पिटल समेत 20 अस्पतालों में बुधवार को ऑक्सीजन आपूर्ति नहीं होने से 170 से अधिक संक्रमितों की जान पर बन आई।
विज्ञापन
12 घंटे से अधिक समय तक ऑक्सीजन आपूर्ति नहीं होने से तड़पते मरीजों के तीमारदारों ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने सभी ऑक्सीजन वेंडर को नोटिस जारी करते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, जो वेंडर ऑक्सीजन आपूर्ति रोकेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
हटाए गए अस्पतालों में 170 मरीज भर्ती
जिन 20 अस्पतालों को कोविड सेंटर सूची से बाहर किया है उनमें 170 कोरोना संक्रमित उपचाराधीन हैं। 80 मरीज ऐसे हैं जिन्हें ऑक्सीजन लगी है।
नॉन कोविड अस्पतालों को भी मिलेगी ऑक्सीजन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि वेंडर कोविड अस्पतालों को प्राथमिकता पर गैस आपूर्ति करेंगे। साथ ही नॉन कोविड अस्पतालों में भी आपूर्ति की जाएगी। कोई भी वेंडर ऑक्सीजन का स्टॉक नहीं करेगा। न किसी अस्पताल की आपूर्ति रोकेगा।
लेडी लॉयल में पांच घंटे ऑक्सीजन संकट
जिला महिला चिकित्सालय लेडी लॉयल में बुधवार को पांच घंटे तक ऑक्सीजन संकट बना रहा। लेडी लॉयल में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने पर डीएम ने हिमांशु ब्रदर्स को सख्त चेतावनी देते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे करीब 30 मिनट की ऑक्सीजन बची थी। यहां ऑक्सीजन खत्म होने के एक घंटे बाद आपूर्ति हो सकी।