{"_id":"6705f9d16e4ef5949a06263b","slug":"vehicles-will-not-be-parked-on-the-road-outside-the-showrooms-on-mg-road-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एमजी रोड पर शोरूमों के बाहर सड़क पर नहीं खड़े होंगे वाहन, जारी हुए ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एमजी रोड पर शोरूमों के बाहर सड़क पर नहीं खड़े होंगे वाहन, जारी हुए ये आदेश
Wed, 09 Oct 2024 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 09 Oct 2024 09:04 AM IST
सार
एमजी रोड पर शोरूम के बाहर वाहन खड़े नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही रूई की मंडी बाजार में तीन और पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
एमजी रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नवरात्र के साथ ही बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ होने लगी है। इससे पुराने शहर से लेकर एमजी रोड पर जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने प्लान बनाया है। 100 से अधिक पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था की ड्यूटी में लगाए गए हैं। एमजी रोड पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। शोरूमों के बाहर वाहन नहीं खड़े होने दिए जाएंगे। रूई की मंडी की तरफ तीन और चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। सदर तहसील की पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
शाहगंज बाजार के लिए यातायात व्यवस्था
- बारह खंभा रेलवे फाटक से कोई भी तीन व चार पहिया वाहन रूई की मंडी चौराहे की ओर नहीं आएगा।
- तहसील चौराहे से कोई तीन व चार पहिया वाहन रूई की मंडी चौराहे की ओर नहीं जाएगा। वाहन पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार होकर जाएंगे।
- भोगीपुरा चाैराहे से वाहन रूई की मंडी चौराहे एवं संगीता सिनेमा वाली रोड की ओर नहीं जाएगा।
- शाहगंज चौराहे से कोई भी वाहन रूई की मंडी चौराहा, संगीता सिनेमा रोड की ओर नहीं जा सकेगा।
- पंचकुइयां चौराहे से वाहन शाहगंज की ओर नहीं जाएंगे।
- कोठी मीना, स्पीड कलर लैब चौराहे से कोई भी वाहन शाहगंज की तरफ नहीं जाएगा।
- सीओडी तिराहा से वाहन भोगीपुरा की ओर नहीं जाएंगे।
- तहसील सदर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था
पाकिंग: नगर निगम पार्किंग स्थल, सूरसदन प्रेक्षागृह पार्किंग स्थल और दीवानी चौराहे के पास खाली स्थान पर अस्थाई पार्किंग स्थल बनाया गया है। हरीपर्वत में स्पीड कलर लैब तिराहा, श्रीराम अस्पताल तिराहा, सूरसदन तिराहा, नगर निगम कट, दीवानी गोल चक्कर चौराहा, शाह मार्केट पर सुबह आठ से रात 10 बजे तक दो शिफ्ट में यातायात पुलिस तैनात रहेगी।