फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles will not be allowed to enter many areas in Agra for two days

UP: आगरा में दो दिन इन क्षेत्रों में वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश, जानें से पहले देख लें रूट चार्ट

Thu, 28 Sep 2023 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 03:00 PM IST
सार

आगरा में गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर दो दिन के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। कई क्षेत्रों में वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। उधर जानें से पहले देख लें रूट चार्ट...

विज्ञापन
Vehicles will not be allowed to enter many areas in Agra for two days
UP: आगरा में दो दिन इन क्षेत्रों में वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शहर के हाथी घाट, बल्केश्वर और कैलाश घाट पर किया जाएगा। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात अरुण चंद्र ने बताया कि विसर्जन के दौरान यमुना किनारा मार्ग पर वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। सुबह 6 बजे से वाहनों को रोक दिया जाएगा। यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। थाना पुलिस भी सहयोग करेगी। शहर में जाम की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन

आइए बिंदुवार समझते हैं क्षेत्र का ट्रैफिक प्लान

  • वाटर वर्क्स चौराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर श्मशान घाट चौराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • विज्ञापन
  • यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन, जिनको फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर जाना है, वे वाहन इनर रिंग रोड होकर फतेहाबाद रोड, मॉल रोड से जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आंबेडकर पुल पर एत्माद्दौला की तरफ से कोई भी व्यवसायिक वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आएगा।
  • सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता कार्यालय के पास तिराहा से यमुना किनारे हाथीघाट की ओर सभी व्यवसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • बिजलीघर चौराहा से रोडवेज, टूरिस्ट बस अन्य व्यवसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की तरफ नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- UP: चंबल की धारा में चार महीने में तीसरी बार फंसी यात्रियों की जान, पहले की घटनाओं से सबक लिया न कोई एक्शन

  • विक्टोरिया पार्क तिराहा से कोई भी बड़ा वाहन बस, ट्रैक्टर, डीसीएम, यमुना किनारा हाथी घाट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
  • यमुना किनारा मार्ग के हाथीघाट पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष वाहनों को
  • श्मशान घाट चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • स्ट्रेची ब्रिज पर एत्माद्दौला की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • यमुना किनारा मार्ग से डायवर्ट किए गए सभी सवारी वाहन एमजी प्रथम रोड होकर आवागमन कर सकेंगे।
  • थाना प्रभारी छत्ता, सिंकंदरा, कमला नगर अपने-अपने क्षेत्र के घाटों और उनके आसपास पर्याप्त पुलिस बल लगाकर समुचित यातायात व्यवस्था बनाए रखेंगे।
  • गणेश प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक वाहनों को पूर्व से निर्गत किए गए नो एंट्री पास, अनुमति पत्र निरस्त माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed