फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles spewing black smoke in 50 meter radius of Taj Mahal

Taj Mahal: ताज की 50 मीटर की परिधि में काला धुआं उगल रहे वाहन, जांच न कोई रोकटोक

Fri, 12 May 2023 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 May 2023 12:48 PM IST
सार

ताज के पास प्रदूषण फैला रहे वाहनों की न तो जांच हो रही है और नाहीं कोई रोकटोक ही है। दुपहिया से लेकर चार पहिया तक वाहन दौड़ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Vehicles spewing black smoke in 50 meter radius of Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : PTI

विस्तार

ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में एक तरफ 60 हजार वाहन बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र दौड़ रहे हैं, दूसरी तरफ ताजमहल की 50 मीटर परिधि में वाहन काला धुआं उगल रहे हैं। 500 मीटर परिधि में प्रतिबंध हैं, फिर भी प्रदूषण फैला रहे इन वाहनों की जांच हो रही न कोई रोकटोक।

विज्ञापन


पुरानी मंडी चौराहा से ताजगंज पुलिस थाना होते हुए पूर्वी गेट स्थित पाठक प्रेस तक धड़ल्ले से ताजमहल की प्रतिबंधित परिधि में वाहन दौड़ रहे हैं। रात में लोडिंग व अनलोडिंग हो रही है। यह स्थिति तब है जब सुप्रीम कोर्ट ताजमहल के आस-पास प्रदूषण को लेकर सख्त है। ताज के दक्षिण गेट स्थित कटरों में बिना किसी रोकटोक दुपहिया से लेकर चार पहिया तक दौड़ रहे हैं। चेक पोस्ट पर पुलिस कर्मी तैनात हैं, लेकिन बिना पास के दौड़ रहे वाहनों की जांच नहीं हो रही। 50 मीटर में दौड़ते वाहनों के धुएं से ताजमहल पर प्रदूषण का दुष्प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छोटी-मोटी चोरी नहीं, बड़ा टारगेट: कोरियर कंपनी के कंटेनर उड़ाने में माहिर पांच गिरफ्तार, सिपाही की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन


नीरी से मांगी थी रिपोर्ट

 सितंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल की दीवार से 500 मीटर परिधि में व्यवसायिक गतिविधियां बंद करने के आदेश दिए थे। इसके विरुद्ध ताजगंज के व्यापारियों ने अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने नीरी की टीम को जांच के लिए भेजा था। नीरी को रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करनी है। जिसके बाद कोर्ट मामले पर सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed