{"_id":"5de4c9ea8ebc3e547c0d3aaa","slug":"vehicles-running-without-f-itness-notices-sent-to-5118-car-owners","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुर्माना खत्म होने से बढ़ गई लापरवाही, व्यवसायिक वाहन नहीं कर रहे इस नियम का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्माना खत्म होने से बढ़ गई लापरवाही, व्यवसायिक वाहन नहीं कर रहे इस नियम का पालन
Mon, 02 Dec 2019 01:53 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
वाहन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसायिक वाहनों पर फिटनेस नहीं कराने पर प्रतिदिन 50 रुपये का जुर्माना जब से समाप्त हुआ है। तब से इन वाहनों की फिटनेस कराने को लेकर वाहन स्वामी गंभीरता नहीं बरत रहे हैं।
यही कारण है कि आरटीओ में बगैर फिटनेस वाली व्यवसायिक गाड़ियों में इजाफा हो गया है। इस तिमाही 5118 गाड़ियों की फिटनेस नहीं पाई गई, इनके संचालकों को नोटिस दिए गए हैं।
वर्ष 2018 में वाहनों की फिटनेस तय तारीख पर नहीं कराने पर 50 रुपये प्रतिदिन जुर्माना वसूल किया जाता था। जब वाहन चालक गाड़ी लेकर फिटनेस कराने पहुंचता था तो उसे फिटनेस फीस से कई गुना ज्यादा जुर्माना भरना पड़ता था।

इसके बाद से फिटनेस को लेकर वाहन स्वामी गंभीर हो गए थे। वह निर्धारित समय पर गाड़ियों की फिटनेस करा रहे थे, लेकिन छह माह पहले बढ़े जुर्माने और फीस के समाप्त होने के बाद से फिर पुराना ढर्रा चल निकला है।
संभागीय परिवहन कार्यालय में बगैर फिटनेस के व्यवसायिक वाहनों की संख्या 30 नवंबर तक 5118 हो गई है। इनमें स्कूली वैन, बस, ट्रेवल की बसें और अन्य व्यवसायिक कार्यों में प्रयुक्त की जाने वाली चार पहिया गाड़ियां शामिल हैं। इन्हें अब नोटिस दिए जा रहे हैं।
फिटनेस नहीं कराई तो करेंगे पंजीयन निरस्त: एआरटीओ
फिटनेस नहीं कराने वाले वाहनों की विभाग से लगातार मॉनीटरिंग की जाती है। खासतौर से स्कूल वाहनों की फिटनेस पर खास नजर रखी जाती है। अब चिह्नित किए पांच हजार से अधिक गाड़ियों के स्वामियों को नोटिस दिए जा रहे हैं, ताकि वह इसी माह फिटनेस करा सकें। अगर एक माह के भीतर फिटनेस नहीं करवाई तो पंजीयन भी निरस्त किया जा सकता है। -अनिल कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रशासन)