फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles Kept Crushing Dead Body On Agra-Kanpur Highway Throughout Night

इंसानियत शर्मसार: शव को रातभर रौंदते रहे वाहन, पूरी सड़क पर बिखर गए चीथड़े; देखकर पुलिस के खड़े हो गए रोंगटे

Wed, 22 May 2024 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 May 2024 03:01 PM IST
सार

आगरा में झरना नाले पर रातभर लाश को वाहन कुचलते रहे। इससे पूरी सड़क पर चीथड़े बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दृश्य देखा तो रोंगटे खड़े हो गए। 
 

विज्ञापन
Vehicles Kept Crushing Dead Body On Agra-Kanpur Highway Throughout Night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-कानपुर हाईवे पर झरना नाले के पास सोमवार की रात को राहगीर की मौत के बाद उसके शव को वाहन रौंदते हुए गुजरते रहे। देर रात सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन इस बीच कई वाहन शव के ऊपर से गुजर चुके थे। इससे शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


आगरा-कानपुर हाईवे पर झरना नाले के पास करीब 40 वर्षीय राहगीर की मौत हो गई। सड़क पर गिरने के बाद उसके शव को वहां से गुजरने वाले वाहन रौंदते रहे। हादसे की सूचना एक वाहन चालक ने थाना ट्रांस यमुना पुलिस को दी। इस पर रात 11.15 बजे थाना ट्रांस यमुना की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

काफी देर तक खोजने के बाद युवक का शव बुरी तरह कुचला हुआ हाईवे पर मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 40 साल की है। उसका शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे शिनाख्त करना आसान नहीं है। कपड़े भी फट चुके हैं। उसके पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे कि शिनाख्त हो सके। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि राहगीर को किसी वाहन ने कुचल दिया। इसके बाद अन्य वाहन चालक भी उसे रौंदते रहे।

 
विज्ञापन

थाना प्रभारी ट्रांस यमुना ने बताया कि सोमवार की रात को हाईवे पर किसी हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। उसके शव को वाहन कुचलते रहे। हादसा कब और कैसे हुआ, इसकी जानकारी की जा रही है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास कोई आबादी क्षेत्र नहीं है। ऐसे में कोई सटीक जानकारी हादसे के बारे में नहीं मिल पा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed