{"_id":"5c206fc8bdec225727278be8","slug":"vehicles-collide-due-to-fog-on-yamuna-expressway-accident-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस, ट्रक और कार की भिड़ंत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस, ट्रक और कार की भिड़ंत, कई घायल
Mon, 24 Dec 2018 11:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। कोहरे के कारण आगरा से नोएडा की ओर जा रही रोडवेज बस, ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक समेत आधा दर्ज सवारियां घायल हो गईं।
हादसा कोतवाली सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 81 के समीप हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
सोमवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने के चलते आगरा से नोएडा की ओर जा रही रोडवेज बस आगे खड़े ट्रक से टकराई गई। तभी पीछे से आ रही कार भी बस में जा घुसी।
विज्ञापन
हादसा होते ही बस और कार में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे पीआरवी व एक्सप्रेसवे के कर्मियों ने राहत कार्य के साथ ही पीछे से आ रहे वाहनों को अलर्ट किया। इससे बड़ा हादसा होने से बच पाया।
हादसे में बस चालक धर्मेंद्र सिंह, वेदराम निवासी चंदपा हाथरस सहित कई लोग घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।