फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vehicles collide due to fog on yamuna expressway accident in mathura

कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस, ट्रक और कार की भिड़ंत, कई घायल

Mon, 24 Dec 2018 11:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Dec 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
vehicles collide due to fog on yamuna expressway accident in mathura
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। कोहरे के कारण आगरा से नोएडा की ओर जा रही रोडवेज बस, ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक समेत आधा दर्ज सवारियां घायल हो गईं। 
विज्ञापन


हादसा कोतवाली सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 81 के समीप हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने के चलते आगरा से नोएडा की ओर जा रही रोडवेज बस आगे खड़े ट्रक से टकराई गई। तभी पीछे से आ रही कार भी बस में जा घुसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही बस और कार में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे पीआरवी व एक्सप्रेसवे के कर्मियों ने राहत कार्य के साथ ही पीछे से आ रहे वाहनों को अलर्ट किया। इससे बड़ा हादसा होने से बच पाया। 


हादसे में बस चालक धर्मेंद्र सिंह, वेदराम निवासी चंदपा हाथरस सहित कई लोग घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed