{"_id":"607f14ef8ebc3e8d2e1b6c41","slug":"vehicle-kills-bike-riders-two-killed-kasganj-news-agr4892400186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
कासगंज सड़क हादसे में मृतक कुंवरपाल का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में बाईपास रोड पर गांव नौगंवा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सड़क हादसे में मौत का शिकार राजवीर सिंह (44) पुत्र कल्लू सिंह एवं कुंवरपाल (28) पुत्र घासीराम निवासी टीकरी थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ हुए। सोमवार की देर शाम दोनों ही सोरों क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुरी में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव जा रहे थे। जब वे बाईपास रोड पर ग्राम नौगंवा के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
दोनों ही गंभीर घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हुई है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

कासगंज सड़क हादसे में मृतक राजवीर का फाइल फोटो।- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन