फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vehicle challan, vyapar mandal

दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के न किए जाएं चालान

Tue, 05 Apr 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
vehicle challan, vyapar mandal
कासगंज। शहर में दुकानों के आगे खड़े वाहनों के चालान करने पर व्यापार मंडल ने एतराज उठाते हुए चालान न किए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई न करने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल ने ज्ञापन में शहर की यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने एसपी को बताया कि दुकानदार अपनी दुकानों के पास ही अपने वाहन खड़े करते हैं। जो ग्राहक आते हैं वे भी दुकान के बाहर वाहन खड़े करते हैं। पुलिसकर्मी वाहनों के फोटो खींचकर चालान काट देते हैं। वाहन चालक को इसकी जानकारी भी नहीं रहती। बाजार में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए शहर के चारों गेटों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाए। मरीजों के वाहन व एंबुलेंस को प्रतिबंध से मुक्त किया जाए। ई रिक्शा को ऑड इवन नंबर व्यवस्था से शहर में संचालित किया जाए। ज्ञापन देने गए व्यापारी नेताओं में अनिल अग्रवाल, विकास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed