फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vegitable cost down in Mainpuri

मैनपुरी में सब्जियों की आवक बढ़ने से गिरने लगे दाम

Thu, 28 Jan 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
vegitable cost down in Mainpuri
शहर के स्टेशन रोड पर सजी सब्जी की दुकान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ने के साथ अब दामों में भी कमी आ गई है। दामों में गिरावट स्थानीय सब्जियों के मंडी में आने से हुई है। इससे लोगों की रसोई का बजट पहले की अपेक्षा कम हो गया है। वहीं ताजी सब्जी भी लोगों को उपलब्ध होने लगी है।
विज्ञापन

अब तक जिले में गैर प्रदेशों से टमाटर, प्याज व अन्य हरी सब्जियां मंगाई जाती थीं।
इसके चलते दाम अपेक्षाकृत अधिक थे। मौसम बदलने के साथ ही अब सब्जियों का स्थानीय उत्पादन भी तेजी के साथ बढ़ा है। ऐसे में जब जिले से ही मंडी में सब्जी पहुंच रही है तो भाड़ा व अन्य खर्च बच रहे हैं। इसके चलते सब्जियों के दामों में 25 प्रतिशत तक की कमी आई है। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

कीमतों पर नजर
सब्जी आज के दाम 15 दिन पहले दाम
टमाटर 20 रुपया 30
गोभी 15 रुपया 20
शिमला मिर्च 60 रुपया 80
बेंगन 15 रुपया 20
आलू 10 रुपया 15
प्याज 20 रुपया 30
गाजर 15 रुपया 25
मूली 10 रुपया 20
बंद गोभी 10 रुपया 20
कद्दू 25 रुपया 30
लौकी 25 रुपया 30
बोले विक्रेता
मंडी में स्थानीय किसान भरपूर मात्रा में हरी सब्जी बेचने आ रहे हैं। इससे सब्जियों के दाम भी अचानक कम हुए हैं। मंडी में सब्जी अधिक आने से बाजार में भी सब्जी के दाम गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करमवीर सिंह, आढ़ती
मंडी में सब्जी अधिक आने से फुटकर दुकानदार भी अधिक संख्या में सब्जी खरीदते हैं। बाजार में भी हरी सब्जी अधिक मात्रा में पहुंचती है। जिससे हरी सब्जी कम दामों पर मिल रही है।
धर्मेंद्र सिंह, आढ़ती
ग्राहकों की बात
बाजार में दालों की कीमतें ज्यादा हैं। हरी सब्जी अब बहुत सस्ती मिल रही है। हरी सब्जी के दाम कम होने से अब जरूरत के हिसाब से हरी सब्जी खरीदने में आसानी हो रही है।

रामजीत, ग्राहक
काफी समय बाद हरी सब्जियों के दाम कम हुए हैं। जब सब्जी महंगी थी तो खरीदना मुश्किल था। अब ऐसा नहीं है। आलू सहित सभी हरी सब्जियां कम दामों में बाजार में मिल रही हैं।
राजेंद्र सिंह, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed