फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vegetable Ghee Stolen After Cutting Tarpaulin of A Truck

ढाबा पर ट्रक खड़ा कर सोने गए चालक-परिचालक, लाखों का डालडा चोरी कर ले गए चोर

Sun, 05 Jan 2020 12:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 05 Jan 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Vegetable Ghee Stolen After Cutting Tarpaulin of A Truck
ट्रक का तिरपाल काटकर वनस्पति घी चोरी - फोटो : अमर उजाला
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर ग्राम बगलघूंसा के समीप ढाबे पर खड़े एक ट्रक का शनिवार अलसुबह तिरपाल काटकर डेढ़ लाख रुपये का डालडा चोरी कर लिया गया। चालक जब ट्रक पर पहुंचा तो तिरपाल कटा देख चोरी की सूचना खंदौली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एक 12 चक्का ट्रक गाजियाबाद की जिंगा लाजिस्टिक कंपनी से डालडा के पाउच और कट्टी लेकर आगरा के लिए निकला था। माल को टेढ़ी बगिया गोदाम में उतारना था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 4 बजे चालक पप्पू निवासी बिचपुरी, थाना खंदौली और कंडक्टर विकास निवासी टेहू थाना बरहन ने ट्रक को बगलघूंसा पर आदित्य ढाबा पर रोक दिया और ढाबे में सो गए। सुबह सात बजे जब वह आगरा जाने के लिए ट्रक के समीप पहुंचे तो ट्रक का रस्सा और तिरपाल कटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रक से 130 पेटी एक किलो के पाउच डालडा चोरी हो चुका था। सूचना पर ट्रक मालिक भगवती प्रसाद निवासी शोभानगर एत्मादउद्दौला और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक मालिक भगवती प्रसाद ने चोरी हुये माल की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई है। एसओ खंदौली विजय कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। ट्रक चालक और कंडक्टर से भी पूछताछ चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed