फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Veetr's death scene, the wedding ceremony is agog

वेेटर की मौत पर हंगामा, शादी समारोह में हड़कंप

Tue, 03 Feb 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 03 Feb 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन मैरिज होम के द्वितीय तल पर बनी एडवांस किचिन में सोमवार शाम वेटर का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर शादी समारोह में हड़कंप मच गया। वेटर के परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मैरिज होम पर पथराव करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ा।
विज्ञापन

फीरोजाबाद के थाना मटसेना में फरलौन नगरिया निवासी गब्बर (16) पुत्र धर्मपाल तेज नगर निवासी ठेकेदार विजय के अंडर में वेटर का काम करता था। वह पिछले तीन साल से अग्रवन मैरिज होम में काम पर था। गब्बर के बड़े भाई सनी और करन सिंह भी यही काम करते हैं। करन ने बताया कि सोमवार को शादी समारोह था। सनी गांव गया था। वो कॉफी की स्टाल पर था। शाम तकरीबन 6:30 बजे ठेकेदार ने गब्बर से काम करने के बारे में पूछा तो उसने मना कर दिया। आधा घंटे बाद सात बजे मैरिज होम के बिजली मैकेनिक द्वितीय तल पर स्थित एडवांस किचिन में गए थे। किचिन के गेट के ऊपर लगे जंगले से गब्बर का शव मफलर से फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर बिजली मैकेनिक के होश उड़ गए। न्यू आगरा पुलिस ने शव को उतारा। मृतक की लाल मसजिद निवासी मौसी निर्मला देवी काफी लोग आ पहुंच गईं। उन्होंने हंगामा कर दिया। शव उठाने पर मैरिज होम पर ईंट-पत्थर फेंके। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। मृतक के परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। बारात को पुलिस की मौजूदगी में अंदर लाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed