फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Veeru' act for exam results: Student climbs water tank to demand a pass.

Agra News: रिजल्ट के लिए वीरू बने छात्र, टंकी से उठाई पास करने की मांग

Tue, 13 Oct 2026 03:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
'Veeru' act for exam results: Student climbs water tank to demand a pass.
पानी की टंकी पर चढ़े छात्र
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में सोमवार को हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा में फेल पांच-छह छात्र शोले फिल्म की तर्ज पर पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए। आरोप लगाया कि परीक्षा में पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न पूछे गए। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं की गई बल्कि घोषित परिणामों में उन्हें फेल कर दिया गया। कुलसचिव के आश्वासन के बाद छात्र टंकी से नीचे उतर आए। इस दौरान करीब एक-डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर आगरा कॉलेज के विधि के करीब एक दर्जन छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे। घटनाक्रम दोपहर करीब 12 बजे का है। छात्रों का आरोप है कि कई बार चक्कर लगाने के बाद भी विवि प्रशासन उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा। गुस्साए करीब 5-6 छात्र लगभग 12.30 बजे विवि परिसर में स्थित पानी की विशाल टंकी के ऊपर चढ़ गए और रिजल्ट में सुधार न होने तक नीचे नहीं आने का ऐलान कर दिया। छात्रों के टंकी पर चढ़े होने की जानकारी पर करीब आधे घंटे बाद पुलिस भी आ गई। विवि प्रशासन प्रतिनिधि और पुलिस के बार-बार कहने पर भी छात्र नीचे आने को तैयार नहीं थे। बाद में पुलिस ने साथ आए अन्य छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच वार्ता कराई। कुलसचिव अजय मिश्रा ने परीक्षा में हुई गलती में सुधार कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद टंकी पर चढ़े छात्र नीचे उतर आए। हालांकि, इसके बाद भी कई छात्र विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते रहे। विद्यार्थियों की मांग है कि परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी की जांच कराकर उसमें सुधार कराया जाए।
विज्ञापन

यह है आरोप
छात्र प्रवीण चौधरी ने बताया कि जून में हुई बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा में कई विषयों के प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी थी। आरोप है कि परीक्षा में राजनीति विज्ञान के 7 से 8 प्रश्न गलत आए थे तो इतिहास में पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछे गए। छात्र सचिन ने बताया कि वे कई बार विश्वविद्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराएंगे जांच
छात्रों की शिकायतें मिली हैं। जांच कराकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। - अजय मिश्रा, कुलसचिव, विश्वविद्यालय

12jjrp10- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संव

12jjrp10- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संव- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed