{"_id":"6014449e8ebc3e31b5383d19","slug":"vaxination-in-mainpuri-mainpuri-news-agr478449184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में तृतीय चरण के दूसरे दिन हुआ 88.94 प्रतिशत कोरोना टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में तृतीय चरण के दूसरे दिन हुआ 88.94 प्रतिशत कोरोना टीकाकरण
विज्ञापन
शहर के आगरा रोड स्थित अर्बन स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की रोकथाम के लिए टीका लगवाता एक स्वास्थ्य?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तीसरे चरण के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के 20 केंद्रों पर 2097 लोगों के सापेक्ष 1865 लोगों का टीकाकरण किया गया। 232 स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। जिले में कुल 88.94 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
कोविड 19 की रोकथाम के लिए जिले में तीसरे चरण का टीकाकरण लगातार दो दिन चला। शुक्रवार को दूसरे दिन जिले के 20 केंद्रों पर 2097 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण के दौरान सभी 20 केंद्रों पर 1865 लोगों को टीके लगाए गए।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार समेत कुल पांच लोगों को जिला अस्पताल स्थित बर्न वार्ड में कोरोना टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान सुबह से ही सीएमओ डॉ. एके पांडेय सहित सभी डिप्टी सीएमओ और एसीएमओ भ्रमण पर रहे। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने भी टीकाकरण का अपडेट लिया। सीएमओ ने शुक्रवार को शहर स्थित अर्बन पीएचसी हिंदपुरम, सीएचसी बेवर, सीएचसी किशनी और सीएचसी जागीर का निरीक्षण किया। जिले के सभी सत्र स्थलों पर नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुरावली मेें 202 को लगा टीका
कुरावली। कस्बा कुरावली में चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान, डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर धीरज, यूनिसेफ के संदीप कुमार की मौजूदगी में कुल 202 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को सीएचसी पर 153 लोगों की कोरोना जांच भी की गई।
बेवर में 92.66 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
बेवर। शुक्रवार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, चिकित्सकों एवं प्राइवेट रजिस्टर्ड चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों का टीकाकरण हुआ। पहले सत्र में 98 के लक्ष्य के सापेक्ष 90 लोगों का टीकाकरण हुआ। दूसरे सत्र में 120 के सापेक्ष 112 लोगों का टीकाकरण किया गया। कुल दोनों सत्रों के कुल 218 लोगों के सापेक्ष 202 लोगों का टीकाकरण संपन्न हुआ।
गोला बाजार निवासी महिला निकली कोरोना संक्रमित
मैनपुरी। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला गोलाबाजार निवासी 25 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। सीएमओ के निर्देश पर महिला को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3810 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 74 की मौत हो चुकी है। 3700 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में 36 मरीजों का उपचार चल रहा है।