फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vasudevanand said case should be end Ram Janmabhoomi agitators

राम जन्म भूमि के आंदोलनकारियों के मुकदमे समाप्त होने चाहिए: शंकराचार्य वासुदेवानंद

Mon, 25 Nov 2019 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Vasudevanand said case should be end Ram Janmabhoomi agitators
शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन प्रवास पर आए शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि मुक्ति यज्ञ समिति, रामजन्म भूमि न्यास के प्रयास व हनुमानजी की कृपा से रामलला के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय का जो फैसला आया है, वो सर्वमान्य है। इस फैसले को लेकर कुछ लोग परेशान हैं, वो भी शांत हो जाएंगे। 
विज्ञापन


वासुदेवानंद सरस्वती चार दिन के वृंदावन प्रवास पर आए हैं। वो 27 नवंबर को प्रयाग के लिए रवाना होंगे। रविवार को अखंडानंद आश्रम में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि रामलला के पक्ष में फैसला आ जाने के बाद अब मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन करने वालों पर चल रहे मुकदमे भी समाप्त हो जाने चाहिए। 
विज्ञापन


इस मामले में ओवैसी के विरोधी स्वर को लेकर उन्होंने कहा कि व्यक्ति विशेष को छोड़कर समाज इस फैसले के विरोध में नहीं है। जिसके स्वार्थ में प्रतिबंध होगा वह विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार जिसको ट्रस्ट में रखना चाहेगी उसे रखेगी। इसमें वो हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों के तराशने का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। राम मंदिर को लेकर विहिप के बनाए मॉडल को लेकर मुकदमा चला, उसी को लेकर कोर्ट का फैसला आया है। उसी मॉडल के अनुसार राम मंदिर निर्माण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed