फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Varsha Chahar has been selected for Uttar Pradesh State Teacher Award from Agra

Agra: सीकरी की वर्षा को मिलेगा उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार, अथक प्रयासों से विद्यालय को दिलाई नई पहचान

Thu, 31 Aug 2023 07:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 07:40 AM IST
सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी ब्लॉक में तैनात वर्षा चाहर को उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने अपने अथक प्रयासों से विद्यालय को नई पहचान दिलाई। 

विज्ञापन
Varsha Chahar has been selected for Uttar Pradesh State Teacher Award from Agra
आगरा की वर्षा चाहर को उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा की वर्षा चाहर को उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। वह फतेहपुर सीकरी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, दाउदपुर की हेड हैं। उनका चयन शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होने पर उन्हें और उनके घरवालों को काफी खुशी है।
विज्ञापन


करीब चार वर्ष पूर्व 2019 में जब वर्षा इस विद्यालय में आई थी तो यहां पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर सामान्य से भी नीचे था लेकिन अपने अथक प्रयासों से वर्षा ने न केवल विद्यालय बल्कि स्कूल के छात्र-छात्राओं के पढ़ाई के स्तर में भी सुधार किया है। उनके प्रयासों से दाउदपुर का यह छोटा सा है विद्यालय न केवल मेरा विद्यालय मेरी पहचान जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है, बल्कि तमाम प्रतियोगिता में वर्षा खुद और उनके विद्यालय के बच्चे चयनित होकर आगरा का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मायके आई विवाहिता फंदे से झूली: अंतिम संस्कार में भी नहीं आए पति व ससुरालीजन; 9 महीने पहले ही हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वर्षा कहती हैं मैं अपने विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय बनाना चाहती हूं। मेरी कोशिश है कि सरकारी विद्यालय होने के बाद भी यह स्कूल सभी भौतिक आयामों से परिपूर्ण हो, जिससे मेरे विद्यालय का प्रत्येक बच्चा इसी प्रकार सफलता की सीढ़ियां चढ़ता जाए। स्कूल के ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसी प्रकार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा, श्रेष्ठा योजना, जवाहर नवोदय जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होते रहें और अपने हर एक सपने को पूरा करने में सक्षम बन सकें।

यह भी पढ़ेंः- तेजस एक्सप्रेस में मासूम ने तोड़ा दम: टूंडला में रोकी गई ट्रेन; चिकित्सीय टीम को हिरासत में लेकर सामान जब्त
 

विद्यालय की उपलब्धियां-

  • मेरा विद्यालय मेरी पहचान जनपद स्तर में प्रथम (उत्कृष्ट विद्यालय का पुरस्कार)
  • राज्यस्तरीय पर्यावरण अर्थियन पुरस्कार 2023
  • नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में 2022 में 2 बच्चे तथा 2023 में 5 बच्चे चयनित हुए।
  • श्रेष्ठा योजना में 5 बच्चों का चयन जिनमें से दो बच्चों को डीपीएस स्कूल मिल चुका है।
  • जनपद स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार प्रतियोगिता में 2022 तथा 2023 में विद्यालय के छात्रों का चयन।

यह भी पढ़ेंः- प्रेमिका के लिए पूर्व प्रेमी की मां की हत्या: मना करने पर भी करता था फोन...सबक सिखाने के लिए उठाया खौफनाक कदम
 

वर्षा की उपलब्धियां-

  • राज्य स्तरीय अर्थियन पर्यावरण पुरस्कार 2023 से सम्मानित।
  • जनपद स्तरीय पर कला क्राफ्ट पपेट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित।
  • जनपद स्तरीय षष्ठम कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्रथम।
  • जनपद स्तरीय पर उत्कृष्ट अध्यापक का पुरस्कार से सम्मानित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed