फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Bharat fare: It will take 2.15 hours less time than super fast trains know fare from Agra to Banaras

Vande Bharat Fare: सुपर फास्ट ट्रेनों के मुकाबले 2.15 घंटे कम लेगी समय, आगरा से बनारस का इतना है किराया

Sun, 22 Sep 2024 09:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 09:38 PM IST
सार

आगरा से बनारस तक के सफर में किसी भी सुपर फास्ट ट्रेनों के मुकाबले 2.15 घंटे कम लगेंगे। वहीं इस दूरी के लिए किराया कितना होगा, वो भी जान लें।

विज्ञापन
Vande Bharat fare: It will take 2.15 hours less time than super fast trains know fare from Agra to Banaras
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस में प्रयागराज से चेयरकार (सीसी) श्रेणी में आगरा जाने के लिए 1300 रुपये किराये के रूप में चुकाने होंगे। वहीं, आगरा से प्रयागराज आने पर उसी श्रेणी में किराये की धनराशि 1150 रुपये हो जाएगी। ऐसा इसलिए कि प्रयागराज से आगरा जाते वक्त रेलवे यात्रियों को डिनर उपलब्ध कराएगा, जबकि आगरा से लौटते समय नाश्ता ही मिलेगा। आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत ट्रेन सोमवार से शुरू हो रही है।

विज्ञापन



 

Trending Videos

गाड़ी संख्या-20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत की सभी श्रेणियों का किराया शुक्रवार को ही जारी हुआ था, जबकि 20175 बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत के किराये की फीडिंग पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने शनिवार को की। इसके बाद किराये का अंतर सामने आया है। इसकी प्रमुख वजह ट्रेन में दिए जाने वाला भोजन और नाश्ता ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन से अगर किसी को आगरा कैंट के लिए एग्जीक्यूटिव कार (ईसी) से जाना है तो उसे किराये के रूप में 2365 रुपये चुकाने होंगे, वहीं आगरा से प्रयागराज आने के लिए उक्त श्रेणी का किराया 2185 रुपये ही है। इसी तरह प्रयागराज से टूंडला का सीसी श्रेणी में किराया 1250 है, जबकि टूंडला से प्रयागराज आने का उक्त श्रेणी में किराया 1085 रुपये ही है।

विज्ञापन

एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि कैटरिंग की वजह से ही किराये में अंतर है। यात्रियों के सामने विकल्प है कि उन्हें फूड चाहिए या नहीं। नहीं का विकल्प भरने पर कैटरिंग चार्ज नहीं लगेगा।

आगरा-बनारस वंदे भारत में किराये का अंतर
कहां से कहां तक --- सीसी --- ईसी
प्रयागराज से आगरा --- 1300 --- 2365
आगरा से प्रयागराज --- 1150 --- 2185

प्रयागराज से टूंडला --- 1250 --- 2270
टूंडला से प्रयागराज --- 1085 --- 2075
प्रयागराज से इटावा --- 1120 --- 1985
इटावा से प्रयागराज --- 955 --- 1790

प्रयागराज से कानपुर --- 660 --- 1270
कानपुर से प्रयागराज --- 610 --- 1180
प्रयागराज से बनारस --- 690 --- 1160
बनारस से प्रयागराज --- 535 --- 1020

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed