फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Bharat Express three and a half hours late due to bogie of train caught fire

वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट: आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री रहे परेशान, एक बोगी में लग गई थी आग

Mon, 17 Jul 2023 08:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 08:52 PM IST
सार

कैंट स्टेशन पर साढ़े तीन घंटे देरी से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। इस दौरान ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रा परेशान दिखाई दिए। बताया गया कि भोपाल के कुरवाई कैथोरा स्टेशन पर बोगी में लगी आग की वजह से ट्रेन देरी से पहुंची। 
 

विज्ञापन
Vande Bharat Express three and a half hours late due to bogie of train caught fire
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल मंडल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में आग लगने से वह आगरा कैंट स्टेशन पर करीब साढ़े तीन घंटे देरी से आई। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन

सी-14 बोगी के बॉक्स में लगी थी आग 

भोपाल मंडल के कुरवाई कैथोरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की सी-14 बोगी के बॉक्स में आग लग गई थी। इससे ट्रेन को वहीं करीब साढ़े तीन घंटे तक स्टेशन पर रोका गया। इससे आगरा कैंट स्टेशन पर भी ट्रेन को पहुंचने में देरी हुई। यहां ट्रेन का आने का समय पूर्वाह्न 11:20 बजे का है, लेकिन दोपहर के 2:50 बजे आई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शादी या सौदा: तीसरी बार बनी दुल्हन, सुहागरात के बाद करती है ऐसी करतूत; तीन दूल्हों को कहीं का नहीं छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रहे परेशान 

 यात्री बार-बार मोबाइल पर इसकी लोकेशन पता करते रहे। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 5 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 2:55 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed